diwali par shubh sanket
Latest Update

Diwali 2023: दिवाली पर इनका दिखना माना जाता है बेहद शुभ, मां लक्ष्मी के आने के हैं संकेत

Diwali par Shubh Sanket: दीपावली पर क्या शुभ होता है और क्या अशुभ होता है, ये लगभग सभी को पता होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी है जो लाइफ में बदलाव को दर्शाती है। दीपावली हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योंहार है। इस दिन घरों में दीप जलाए जाते हैं। माँ लक्ष्मी की पूजा होती है। मिठाइयां बांटी जाती है। दीपावली की तैयारियां दशहरे से ही शुरू हो जाती है। धनतेरस पर खूब खरीदारी की जाती है। दीपवाली पर स्नेह मिलन भी होता है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है। आज हम आपको उन जीवों के बारे में बता रहे हैं, जो आम दिनों में ज्यादा दीखते हैं,लेकिन दीवाली को नहीं दीखते।

खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े Join Now

दीपावली के दिन बिल्ली का दिखना

दीपावली के दिन बिल्ली का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है। बिल्ली अगर राइट से लेफ्ट की तरफ जा रही है तो बेहद शुभ होती है। बिल्ली रास्ते काट जाए तो आम दिनों कोई शुभ नहीं मानता। लेकिन दीवाली पर बिल्ली दिख भी जाए तो बेहद शुभ माना जाता है। बिल्ली का झूठा कभी नहीं माना जाता, जबकि वो कहीं भी मुँह मार देती है। वैसे तो पटाखों की गूंज में बिल्लियां बाहर नहीं निकलती। बिल्ली पालतू नहीं होनी चाहिए। आवारा बिल्लियां छिपी हुई ही रहती है।

diwali par shubh sanket

दोमुंहे सांप का दिखना

दोमुंहे सांप का दिखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता। इन दिनों साँपों की तस्करी ने इन्हे लुप्त सा कर दिया है। लेकिन गाँवों में आज भी दमुंहे सांप देखने को मिल जाते हैं। दिखने इस सांप के दोनों मुंह ही लगते हैं। राजस्थान में इसे दम्भी भी कहते हैं। यह भूरे रंग का सबसे धीरे चलने वाला सांप होता है। राजस्थान में इस सांप को कोई नहीं मारता। इसको मारना महापाप की श्रेणी में आता है। दीपावली के दिन अगर यह सांप दिख जाए तो वारे न्यारे हो जाते हैं। आने वाली कुछ ही महीनों में इसका असर देखने को मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *